भाजपा ने निकाली बाइक रैली, मनाया विजय उत्सव

बाड़मेर.
भाजपा की चार राज्यों में सरकार बनने के उपलक्ष में शनिवार को भाजपा नगर मण्डल की ओर से शहर में बाइक रैली निकालकर विजय उत्सव मनाया। बाइक रैली को विवेकानंद सर्किल पर हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह रैली शहर के अहिंसा सर्किल, सुभाष चौक, अम्बेडकर सर्किल, ढाणी बाजार, गांधी चौक, स्टेशन रोड, रॉय कॉलोनी, तनसिंह सर्किल, इन्द्रा नगर, महावीर नगर, शहीद स्मारक, चामुण्डा चौराहा, गांधी नगर, प्रताप जी प्रोल होते हुए विवेकानंद सर्किल पहुंची। कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, बीजेपी जिन्दाबाद के नारे लगाए आतिशबाजी की। मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई।
नगर महामंत्री रमेश सिंह ईंदा ने बताया कि बाईक रैली के बाद सभा का आयोजन हुआ। इसमें जिलाध्यक्ष जालमसिंह रावलोत ने कहा कि देश की जनता विकास के बढ़ते कदम को देख भाजपा सरकार के साथ है। भाजपा सरकार ने आमजन के कल्याण के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की है। यूआईटी चेयरपर्सन डॉ. प्रियंका चौधरी ने कहा कि युवा देश का भविष्य है। युवा भाजपा सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भागीदारी निभाएं। नगर अध्यक्ष मोहनलाल कुर्डिया व महावीरसिंह चूली ने धन्यवाद ज्ञापित किया। 
इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष दिलीप पालीवाल, नेता प्रतिपक्ष जगदीश खत्री, सवाई कुमावत, रोचामल सिंधी, जोगेन्द्रसिंह चौहान, बलवंतसिंह, धनराज सोनी, मांगीलाल महाजन, कालू जांगिड, स्वेता नेहरू, कैलाश जायडू, महेश सोनी, भैराराम देवासी, तनेराजसिंह, अखेदान भादरेश, द्रोपदी शर्मा, अजय आचार्य, नरसिंग कड़वासरा, मिर्चूमल सिंधी, फ रसाराम दर्जी, नैनाराम माली, दानसिंह, स्वरूप पंवार, अमरसिंह भाटी, श्यामपूरी, प्रदीप शर्मा, अब्दुल रहमान तेली, चन्द्र प्रकाश, खेतमल तातेड़, गजेन्द्र खारा, मनोज दवे सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन रमेशसिंह ईंदा ने किया।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top